शास्त्रीय चौक से जयस्तंभ रोड 27 नवम्बर से होगा वन-वे, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी में स्काई वॉक का निर्माण कार्य प्रारंभ है। वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं दंडाधिकारी ने निर्देश दिया है कि 27 नवम्बर से शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक तक, तथा शास्त्री चौक से मल्टीलेवल पार्किंग तक जयस्तंभ चौक की ओर, रात्रि 10.00 बजे से सुबह 06.00 बजे तक एक माह के लिए एकांकी मार्ग (वन वे) किया जा रहा है।

प्रथम 15 दिन शास्त्री चौक से मल्टीलेवल पार्किंग तक जयस्तंभ चौक की ओर मार्ग तथा अगले 15 दिन शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक तक एकांकी मार्ग (वन-वे) होगा।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि एकांकी मार्ग किए जाने के लिए बंद मार्ग के प्रवेश एवं निर्गम स्थान पर पर्याप्त संख्या में रिफ्लेक्टिव बेरिकेट्स लगाना सुनिश्चित करेंगे, वाहनों को परिवर्तित करने एवं यातायात संचालन के लिए पर्याप्त संख्या में गार्ड्स की व्यवस्था करेंगे एवं बंद मार्ग के प्रारंभ एवं अंत में एकांकी मार्ग का सूचना बोर्ड भी प्रदर्शित करेंगे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

मिशन मोड पर रायपुर प्रशासन: एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण करने बीएलओ के साथ कलेक्टर भी घूमे घर-घर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button