Governor Accident : राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ का काफिला दुर्घटना का शिकार, कई लोग घायल, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर का काफिला दुर्घटना का शिकार हो गया है। काफिले में दमकल की गाड़ी और ऑटो के बीच जोर दार टक्कर हो गई है। घटना भवनापुर के रतनपुरा का है।
जानकारी के अनुसार बिहार राज्य के राज्यपाल के काफिले में शामिल फायर ब्रिगेड की गाड़ी की टक्कर आटो से हो गई। दोनों गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। इस घटना में फायर ब्रिगेड के चालक समेत ऑटों में सवार कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं।
बता दें कि सोमवार को राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर एक कार्यक्रम में शामिल होने पटना से मुजफ्फरपुर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में हाजीपुर के भगवानपुर के पास यह हादसा हो गया। हादसे में घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई है। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल