नवापारा में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं सम्मान समारोह संपन्न, आहुतियां डालकर हुई लोक कल्याण की कामना

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– कंसारी महिला संगठन कसेर समाज नवापारा नगर द्वारा आयोजित ‘नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ’ श्री सत्यनारायण मंदिर में अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मंत्रोच्चार की गूँज के बीच श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर विश्व कल्याण की कामना की। यज्ञाचार्य हरिशंकर सिन्हा ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गायत्री यज्ञ से न केवल आत्मिक शुद्धि होती है, बल्कि यह वातावरण का शोधन कर समाज में सकारात्मक ऊर्जा व सद्भावना का संचार करता है।

इस अवसर पर, गायत्री परिवार ने यज्ञ में बैठे प्रमुख यजमान मन्दाकिनी नागेंद्र, हर्षा रमेश, सावित्री मुन्ना, कुमकुम पूनम सहित सरोज, हीरा, संतोष, लीला, पार्वती, सुनीता, पुष्पा, नर्मदा, प्रीती, बिलासिनी, पूर्णिमा, गायत्री, ईश्ववरी, कल्याणी, रेणु, कैकयी, बिमला, सुनीता, गोविंदा राजू, मुन्ना कंसारी को उनके सामाजिक कार्यों हेतु सम्मानित किया गया। मंदिर कमेटी अध्यक्ष राजकुमार कंसारी,अध्यक्ष सहदेव सचिव गोविन्दा कंसारी, गणेश, मिथलेश कंसारी का भी उनके सराहनीय प्रबंधन हेतु अभिनंदन किया गया।

इस आध्यात्मिक अनुष्ठान को सफल व सुव्यवस्थित बनाने में कंसारी समाज का विशेष व सराहनीय योगदान रहा। समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सेवा भाव से सक्रिय भूमिका निभाते हुए आयोजन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।

इनकी रही उपस्थिति

यज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर गायत्री परिवार के प्रमुख निशा सेन, कस्तूरी साहू, संपत लाल साहू, हीरा हिरवानी, शेखर बिंदु, आर.एल. साहू, मोहन भाई, मंगलप्रसाद सेन, हीरा हिरवानी पटेल, शंकर सिन्हा, साधना सौरज,हिमानी पटेल, देवकी साहू, आनंद एवं संगीता श्रीवास्तव, हिना कंसारी जनप्रतिनिधियों में विधायक प्रतिनिधि योगिता सिन्हा, पार्षद पूजा कंसारी, जीना निषाद व निर्मला साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सभी ने यज्ञ वेदी में आहुतियां डालकर क्षेत्र की सुख-शांति व लोक कल्याण की कामना की संस्कारों के संवर्धन हेतु कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों को पावन स्मृति के रूप में देव चित्र, गायत्री चालीसा, अखंड ज्योति और युग निर्माण पत्रिका भेंट की गई।आभार कंसारी महिला संगठन की अध्यक्ष सुश्री सरोज कंसारी ने कियापूर्णाहुति के पश्चात विशाल प्रसाद वितरण किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा में हिंदू सम्मेलन का आयोजन: सत्य, शांति और अहिंसा को विधर्मियों ने हमारी कमजोरी मान लिया – हरिओम शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button