नवापारा इलाके में आबकारी विभाग की फिर कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो कोचिया गिरफ्तार, बीयर और गोवा की बड़ी खेप जब्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा क्षेत्र में आबकारी विभाग ने अवैध शराब परिवहन करते दो कोचिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 35.86 बल्क लीटर मदिरा जब्त की है, जिसमें गोवा स्पेशल व्हिस्की और बीयर शामिल है। मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।

आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 12 फरवरी 2026 को नवापारा इलाके के ग्राम छाटा में वाहन चेकिंग के दौरान एक आल्टो कार क्रमांक सीजी 04 एच 7305 को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 34.56 बल्क लीटर गोवा स्पेशल व्हिस्की तथा 1.3 बल्क लीटर बीयर बरामद की गई। मौके से अजय सिंह पिता साधु सिंह तथा अमित नागेश पिता घनश्याम नागेश को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उक्त कार्रवाई में एडीईओ टी.बी. कुर्रे, ईएसआई नीलम स्वर्णकार और आरक्षक विवेक श्रीवास्तव शामिल है। आबकारी अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button