इको कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार इको कार अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद भी समय पर सहायता नहीं पहुंची। जिससे लोगों का गुस्सा भड़क उठा। घटना बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जलसों निवासी शिवकुमार लहरें के तीन बेटे देवेंद्र, वीरेंद्र और बजरंग इको कार से बिलासपुर से अपने गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बजरंग पूर्व में इसी जर्जर सड़क पर बाइक दुर्घटना में घायल हो चुका था और इलाज के बाद उसे घर लाया जा रहा था। रास्ते में महादेवा तालाब के पास एक स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में चालक देवेंद्र का संतुलन बिगड़ गया। खराब सड़क के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क की स्थिति इतनी खराब थी कि मामूली असंतुलन भी जानलेवा साबित हुआ। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने 108 और 112 पर कॉल किया, लेकिन समय पर सहायता नहीं पहुंची। अंततः ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक देवेंद्र की मौत हो चुकी थी। वहीं बजरंग की हालत नाजुक बनी हुई है और वह बेहोश है।

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। उनका कहना है कि जलसों-भरारी मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है, जिसकी शिकायत कई बार की गई, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

भीषण सड़क हादसा: छट्ठी कार्यक्रम से लौट रही पिकअप पलटी, 2 महिलाओं की मौत, 12 से अधिक घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button