गरियाबंद में विवाह पूर्व संवाद केंद्र का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा वैवाहिक जीवन से जुड़ा मार्गदर्शन

महिला एवं बाल विकास विभाग ने की युवाओं से जुड़ने की अपील

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :गरियाबंद जिले में विवाह पूर्व संवाद केंद्र का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया है। इस केंद्र के माध्यम से युवाओं एवं भावी दंपत्तियों को विवाह से पूर्व आवश्यक मार्गदर्शन एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा। इस केंद्र का उद्देश्य विवाह से पूर्व आपसी समझ, पारिवारिक जीवन की तैयारी, स्वास्थ्य जागरूकता, कानूनी अधिकारों एवं दायित्वों की जानकारी प्रदान करना है, ताकि वैवाहिक जीवन सुदृढ़ एवं संतुलित बन सके।

बता दे कि समाज में लगातार बढ़ रहे वैवाहिक विवाद और तलाक के मामलों को देखते हुए आपसी समझ और संवाद को मजबूत बनाने की दिशा में “विवाह पूर्व संवाद केंद्र” की शुरुआत की गई है। इस केंद्र का उद्देश्य विवाह से पहले ही दंपत्तियों को आपसी समझ, जिम्मेदारियों और संबंधों की बारीकियों के प्रति जागरूक करना है, ताकि भविष्य में रिश्तों में दरार और तलाक जैसी स्थितियों से बचा जा सके।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय ने बताया कि प्री मैरिटल काउंसलिंग एवं कम्युनिकेशन सेंटर के माध्यम से विवाह पूर्व परामर्श सत्र आयोजित किए जाएंगे। जिसमें दहेज निषेध, घरेलू हिंसा, लैंगिक समानता एवं पारिवारिक समन्वय विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से प्रजनन एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। युवा वर्ग को जिम्मेदार एवं जागरूक वैवाहिक जीवन के लिए प्रेरित किया जाएगा।

जिले के समस्त परियोजना अधिकारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे अधिक से अधिक युवाओं एवं परिवारों को इस केंद्र की सेवाओं से जोड़ें। विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई है कि विवाह से पूर्व संवाद एवं परामर्श की इस महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ उठाकर स्वस्थ एवं सकारात्मक पारिवारिक जीवन की नींव रखें। इस संबंध में अधिक जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग से संपर्क कर सकते है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम विधायक ने 4 नई एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी, राजिम सहित इन क्षेत्र के लोगों को मिलेंगी सुविधाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button