भाजपा स्थापना दिवस: राजिम के बूथ 107 में हुआ भव्य आयोजन, ‘राष्ट्र प्रथम’ की विचारधारा को आगे बढ़ाने का आह्वान
के बूथ 107 में

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस (6 अप्रैल ) के अवसर पर राजिम मंडल के अंतर्गत बूथ क्रमांक 107 नवाडीह में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के पितृ पुरुषों के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और ध्वजारोहण के साथ किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि भाजपा दल नहीं, विचारधारा है, और यहां राष्ट्र प्रथम की अवधारणा से कार्य किया जाता है। श्रद्धेय अटल जी ने कहा था, “अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा।”
उन्होंने आगे कहा कि आज लगभग पूरे देश में भाजपा की सरकार है, और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी है। पंचायत से लेकर संसद तक बीजेपी का कार्यकर्ता प्रतिनिधि होना चाहिए, जिसके लिए हम सबको पार्टी में निरंतर काम करना होगा। मोदी जी ने कहा है कि हम राजनीति में सेवा करने के लिए आए हैं, और यह सेवा कार्य एक महायज्ञ है जो निरंतर चलना चाहिए। 2047 तक हमारा भारत देश पूर्ण विकसित राष्ट्र बनेगा, और इसके लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। आइए, हम सभी मिलकर भाजपा को और भी मजबूत बनाएं और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।
देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका
पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू ने कहा कि भाजपा भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में से एक है, जिसने देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसकी स्थापना 1980 में हुई थी और तब से यह पार्टी राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन जैसे मुद्दों को लेकर आगे बढ़ती रही है।
भाजपा की विचारधारा मुख्य रूप से सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत पर आधारित मानी जाती है। पार्टी का मानना है कि देश की प्रगति के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर चलना जरूरी है। यही कारण है कि भाजपा ने समय-समय पर गरीबों, किसानों और युवाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।भाजपा भारतीय राजनीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, जिसने देश के विकास और राजनीतिक परिदृश्य को आकार देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
देश की सेवा और विकास के लिए समर्पित
भाजपा राजिम मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा देश की सेवा और विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने पार्टी के मूल सिद्धांतों – राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास, को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम अग्रवाल, महामंत्री जितेंद्र पेंदरिया, उपाध्यक्ष भारत लाल सिन्हा, कमल नारायण देवांगन, मंत्री लोकेश सोनी, मीणा ध्रुव, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र साहू, मीडिया प्रभारी युवराज साहू, ऋषि दुबे, भागवत साहू, शिव कुमार साहू, ईश्वर साहू, रामनारायण यादव, रामजीवन साहू, दुकालू राम साहू, रामनाथ, झारूराम साहू, रणवीर साहू, राकेश धीवर, राधेश्याम सोनी, एसटी मोर्चा अध्यक्ष डोमार सिंह ध्रुव, किसान मोर्चा अध्यक्ष यथार्थ शर्मा,राजेंद्र कुमार साहू, मनीष साहू, लक्ष्मी साहू, शांति साहू, नोमीका साहू, कुमारी साहू, देवेंद्र यादव, लीकेश्वर साहू, प्रहलाद साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r











