मॉर्निंग वॉक निकली दो महिलाओं को तेज रफ्तार कैंपर वाहन ने कुचला, मौके पर मौत, वाहन के उड़े परखच्चे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाएं करीब 15 से 20 फीट दूर जाकर सड़क पर गिरीं, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना गौरेला-पेंड्रा-मारवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार पेंड्रा निवासी सुशीला वर्मा (45) और बेला बाई पनसारी (48) रोज की तरह गुरुवार को भी सैर के लिए निकली थीं। इसी दौरान सुबह करीब 6.15 बजे आईटीआई सेमरा के पास कोरबा से कटनी कैमूर की ओर जा रही बोलेरो कैंपर (क्रमांक एमपी 21 जी 0992) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

15-20 फीट उछलकर गिरीं, मौके पर मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाएं करीब 15 से 20 फीट दूर जाकर सड़क पर गिरीं। गंभीर चोटों के कारण दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कैंपर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक बस से जा टकराया, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ड्राइवर फरार, हेल्पर घायल

हादसे के बाद चालक लल्लू मौके से फरार हो गया, जबकि वाहन में सवार हेल्पर संदीप यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं घायल हेल्पर को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यवसायी को पिकअप ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button