बिजली खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत; साथी गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार ग्राम रूडूकेला निवासी कृष्णा चौहान अपने साथी खगेश्वर भगत के साथ बिना बताए घर से होण्डा साइन बाइक (सीजी 13 बीई 2420) लेकर निकला था। दोनों युवक रूडूकेला से पोतरा रोड की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार के कारण चालक कृष्णा चौहान बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया।
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई। लोगों ने घायल युवकों को तत्काल लैलूंगा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने कृष्णा चौहान को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल खगेश्वर भगत का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1











