प्रेमी संग भागी पत्नी, मनाने गया पति; नहीं मानी तो प्रेमी के घर के सामने लगाई फांसी, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। पत्नी के अचानक चले जाने से आहत पति ने उसे मनाकर वापस लाने की भरसक कोशिश की, लेकिन पत्नी ने लौटने से साफ इनकार कर दिया। निराशा और मानसिक तनाव से घिरे पति ने पत्नी के प्रेमी के घर के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र का है।
तीन दिनों से मनाने की कोशिश करता रहा पति
जानकारी के अनुसार ग्राम किलेपार (रनचिरई) निवासी 42 वर्षीय परमानंद यादव की पत्नी कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। पत्नी के जाने से आहत परमानंद पिछले तीन दिनों से उसे मनाकर वापस लाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पत्नी ने लौटने से इनकार कर दिया।
बताया जा रहा है कि इसके बाद परमानंद यादव अपनी पत्नी के प्रेमी के गांव चौरेल (अर्जुन्दा) पहुंचा। रविवार सुबह उसका शव प्रेमी के घर के सामने फंदे पर लटका हुआ मिला। पेड़ पर शव लटका देख ग्रामीणों को होड़ उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर अर्जुन्दा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जांच में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से आहत होकर परमानंद ने यह कदम उठाया। हालांकि, मामले में दोनों पक्षों के बयान अभी बाकी हैं और विस्तृत जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX











