जनगणना कार्य में लगें फिल्ड कर्मचारियों को मिलेगी सुरक्षा, पिछले दिनों घटना के आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जिला जनगणना अधिकारी ने पुलिस विभाग को लिखा पत्र

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) रायपुर :– जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों और सुपरवाईजर की सुरक्षा के लिए जिला जनगणना अधिकारी ने पुलिस कमिश्नर रायपुर और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को पत्र लिखा है।

पत्र में कहा गया है कि भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का कार्य छत्तीसगढ़ राज्य में 01 से 30 मई, 2026 तक संपादित किया जा रहा है। प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा जनगणना कार्य तेज धूप एवं गर्मी जैसी विषम परिस्थितियों में संपादित किया जा रहा है, कुछ स्थानों पर प्रगणकों के साथ मारपीट की घटनाएँ संज्ञान में आ रही हैं। अतः फिल्ड में प्रगणकों व सुपरवाइजर के साथ किसी प्रकार का विवाद अथवा अप्रिय घटना न हो इस हेतु समस्त पुलिस थाना में पूर्व सावधानी बरतने एवं पुलिस सुरक्षा बल उपलब्ध कराने का कष्ट करेंगे।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जनगणना कार्य में लगे कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना हुई थी। जिसके बाद शिक्षकों के संगठन ने उक्त घटना की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित थानें में एफआईआर दर्ज की गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

जनगणना ड्यूटी कर रहे शिक्षक से मारपीट, आईडी फाड़ी; आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button