सिलेंडर ब्लास्ट का भयावह दृश्य CCTV फुटेज में कैद; देखते ही देखते आग के गोले में बदला घर-VIDEO

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में हुए दर्दनाक अग्निकांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अचानक मकान से धुआं उठना शुरू होता है और कुछ ही सेकंड में आग की लपटें पूरे घर को अपनी चपेट में ले लेती हैं। देखते ही देखते भीषण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फिर जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।

सीसीटीवी फुटेज में आसपास के लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल भी नजर आ रहा है। धमाके और आग की लपटें देखकर लोग अपने घरों से बाहर निकलकर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखाई दे रहे हैं। घटना इतनी भयावह थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा मकान आग के गोले में तब्दील हो गया।

आपकों बता दें कि इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी, जिनमें दो बहनें, उनके पिता और डेढ़ साल की मासूम बच्ची शामिल हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं। घटना का सीएम विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 36 लाख रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

सिलेंडर ब्लास्ट में जिंदा जला परिवार, डेढ़ साल की मासूम समेत 4 की दर्दनाक मौत, घर बना आग का गोला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button