बिजली बंद सूचना: नवापारा के इन इलाकों में कल बंद रहेगी बिजली सप्लाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा नगर में कल 16/05/2026 दिन शनिवार को बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसे लेकर विद्युत विभाग ने लोगों को अलर्ट जारी किया है। जिसमें बिजली सप्लाई सुबह 08 बजे से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेंगी।
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नवापारा शहर क्षेत्र में कल दिनांक 16/05/2026 दिन शनिवार को 33/11 केवी पारागांव में पावर ट्रांसफार्मर बदलने के कारण प्रातः 08:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक पारागांव सब स्टेशन से निकलने वाले समस्त फीडर की लाइन बंद रहेगी। वहीं समय में आवश्यकता अनुसार परिवर्तन किया जा सकता है।
इन स्थानों के विद्युत प्रवाह प्रभावित
गंज रोड में गंगा सॉ मिल से लेकर पंजवानी चौक, नेहरू घाट, राधाकृष्ण मंदिर, गांधी चौक, इंदिरा मार्केट, पारागांव रोड से पारागांव सब स्टेशन तक की लाइन बंद रहेंगी। मस्जिद, रेलवे स्टेशन पारा, सदर रोड (पथरा स्टॉक से झाबक ज्वेलर्स), गोवर्धन हवेली, कशेर पारा, भोई पारा, बढ़ई पारा की लाइन बंद रहेगी।
इन स्थानों के विद्युत प्रवाह कुछ समय के लिए प्रभावित हो सकती है, (बाकी समय चालू रहेंगी) गंगा सॉ मिल से सिंधी कालोनी, बगदेही पारा, तर्री रोड, गोड़ पारा, शीतला पारा, आदर्श कालोनी, बस स्टैंड, रायपुर रोड, खोली पारा, यादव पारा एवं रेलवे क्रॉसिंग, बस स्टैंड से बबला पान भंडार तक, साहू गुड़ी से दुर्गा दरबार तक, सतनामी पारा, कुम्हार पारा की लाइन चालू रहेंगी।
अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार बिजली लाइन ट्रिप होने की मुख्य वजह एक पावर ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी है। इसी समस्या को दूर करने के लिए खराब ट्रांसफार्मर की जगह नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नए ट्रांसफार्मर के शुरू होने के बाद भीषण गर्मी के दौरान बार-बार बिजली बंद होने और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











