राजधानी रायपुर में भाजपा विधायक से लूटपाट! मोबाइल छिनकर बाइक सवार फरार, पुलिस में हड़कंप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक के दौरान झपटमारी का शिकार हो गए। बाइक सवार बदमाश उनके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह धरमलाल कौशिक रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। बताया जा रहा है कि वे पीडब्ल्यूडी ब्रिज और आर्च ब्रिज के पास पैदल टहलते हुए घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार बदमाश अचानक उनके करीब पहुंचे और झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। वारदात इतनी तेजी से हुई कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष संभल भी नहीं सके। मोबाइल लूटने के बाद आरोपी तेज रफ्तार बाइक से मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

बिल्हा विधानसभा के विधायक हैं धरमलाल कौशिक

घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पहले से रेकी की थी और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

राजधानी में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जैसे वरिष्ठ भाजपा नेता के साथ हुई इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद आम लोगों में भी दहशत का माहौल है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

दिनदहाड़े चाकूबाजी कर लूटपाट, फिर शराब दुकान में कर रहे थे पार्टी; नवापारा पुलिस ने दबोचे 3 बदमाश, एक नाबालिग शामिल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button