तेज रफ्तार कार ने बाइक-स्कूटी को मारी टक्कर: दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक युवक की हालत नाजुक; कार चालक गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि 15 वर्षीय किशोर समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना भिलाई शहर के व्यस्त चंद्रा-मौर्या चौक की है।

जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब पौने 3 बजे चंद्रा-मौर्या चौक पर रेड सिग्नल होने के कारण दो बाइक और स्कूटी पर सवार लोग पावर हाउस की ओर जाने के लिए रुके हुए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 07 बीआर 0571 ने पीछे से आकर दोनों वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी।

दो युवकों की दर्दनाक मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे। हादसे में स्कूटी सवार नूर खान (15) निवासी सुपेला और बाइक सवार मनोहर कुमार निवासी रायपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं तीसरा युवक सलीम भी बुरी तरह जख्मी हो गया।

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नूर खान और मनोहर कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सलीम को निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक सागर जायसवाल वाहन के अंदर फंस गया। लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया।

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए युवक एसी बनाने और रिपेयरिंग का काम करते थे तथा काम के सिलसिले में जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय कार काफी तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और हादसा हो गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकिंग: जतमई मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button