दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, एक युवक की इलाज के दौरान मौत, FIR दर्ज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा क्षेत्र में दो बाइकों को जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए रायपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के कारण तीन दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक माखन लाल नगारची 14 मई की सुबह अपनी होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एमके 5155 से ग्राम छांटा से रायपुर काम करने जा रहा था। सुबह करीब 8.45 बजे वह सोनेसिल्ली और कुर्रा के बीच स्थित रूई फैक्ट्री के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 05 एपी 5805 के चालक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि माखन लाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी। घायल अवस्था में उसे तत्काल उपचार के लिए रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 17 मई की सुबह करीब 5.05 बजे उसकी मौत हो गई।

अस्पताल से मिली सूचना के बाद थाना गोलबाजार पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की डायरी गोबरा नवापारा थाना को भेजी। इसके बाद नवापारा पुलिस टीम ने शव पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया। नवापारा पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 एवं 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम-अभनपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा: रेत से भरे हाईवा ने 3 युवकों को कुचला, तीनों की मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button