नवापारा में समाज की बैठक में विवाद: भाजपा नेता से मारपीट का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा में मुस्लिम समाज की बैठक के दौरान जमकर हंगामा और मारपीट का मामला सामने आया है। भाजपा नीति मंच अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अयाज रजा ने समाज के कुछ लोगों पर अश्लील गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए गोबरा नवापारा थाने में लिखित शिकायत दी है।

मिली जानकारी के अनुसार नवापारा सदर रोड निवासी अयाज रजा ने अपनी शिकायत में बताया कि शुक्रवार 22 मई 2026 को जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने पहुंचे थे। नमाज के बाद मुस्लिम समाज भवन में सामाजिक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें समाज के कई लोग मौजूद थे। अयाज रजा का आरोप है कि बैठक के दौरान अल्तमश सिद्दीकी, हसन सुलड़ा, गुलजार रिजवी, अजुरूद्दीन खत्री उर्फ अज्जू, असरफ चौहान, सोहराब उर्फ शेरा, रिजवान चौहान, कुषा सिद्दीकी, साजिद चांगल और सहदाब खत्री ने उन्हें देखकर विवाद शुरू कर दिया।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सभी ने “भाजपा का जिला अध्यक्ष होकर समाज को भड़काते हो” कहते हुए मां-बहन की अश्लील गालियां दीं और मारपीट की। घटना के दौरान मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया। पीड़ित अयाज रजा ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए थाना गोबरा नवापारा में आवेदन सौंपा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

दिनदहाड़े चाकूबाजी कर लूटपाट, फिर शराब दुकान में कर रहे थे पार्टी; नवापारा पुलिस ने दबोचे 3 बदमाश, एक नाबालिग शामिल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button