रायपुर में पुलिस आरक्षक पर दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर महिला से बनाए संबंध, गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक पर शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
2008 में हुई पहचान
पीड़िता के मुताबिक उसकी पहचान आरोपी आरक्षक मुकेश साहू से साल 2008 में हुई थी। बातचीत धीरे-धीरे नजदीकियों में बदली और आरोपी ने शादी का भरोसा देकर महिला को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। महिला का आरोप है कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
किराए के मकान में बनाया संबंध
महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी उसे रायपुर स्थित पुलिस लाइन के सरकारी आवास में ले गया था, जहां पहली बार संबंध बनाए गए। इसके बाद आरोपी की पोस्टिंग गरियाबंद में होने पर भी दोनों के बीच संपर्क बना रहा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे रायपुर के एक किराए के मकान में भी रखा और लगातार शादी का वादा कर संबंध बनाता रहा।
शादी की बात आते ही बदला रवैया
समय बीतने के साथ जब महिला ने शादी को लेकर दबाव बनाया, तो आरोपी का व्यवहार बदलने लगा। आरोप है कि आरक्षक शादी से बचने लगा और दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। खुद को ठगा महसूस करने के बाद महिला ने आखिरकार कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के बाद आरोपी आरक्षक गिरफ्तार
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद आरोपी आरक्षक मुकेश साहू के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
पति को शराब लेने भेजा, पत्नी की लूट ली इज्जत, परिचित युवक पर दुष्कर्म का आरोप











