चलती कार में युवती का खतरनाक डांस, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो, पुलिस ने की कार्रवाई; रसूखदार कारोबारी युवक गिरफ्तार, लग्जरी कार जब्त, VIDEO

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार BMW कार की सनरूफ से बाहर निकलकर एक युवती का डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। हाईवे पर खुलेआम की गई इस खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार 24 मई की रात BMW कार क्रमांक सीजी 10 सीए 3999 हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ रही थी। इसी दौरान कार में सवार युवती सनरूफ खोलकर बाहर निकली और चलती गाड़ी में डांस करने लगी। पीछे चल रहे किसी राहगीर ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया। देखते ही देखते वीडियो इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस और चकरभाठा थाना पुलिस हरकत में आई। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने वाहन मालिक और चालक की पहचान की। जांच में चालक की पहचान शुभम विहार, मंगला निवासी प्रतीक लूथर (36) के रूप में हुई, जो रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर का बेटा बताया जा रहा है और ट्रेडिंग का काम करता है।

स्टंटबाजी करना कानून का उल्लंघन

पुलिस का कहना है कि हाईवे पर इस तरह की स्टंटबाजी न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह लोगों की जान जोखिम में डालने जैसा है। फिलहाल पुलिस ने BMW कार जब्त कर ली है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट और यातायात नियमों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

चलती स्कूटी पर कपल रोमांस, वीडियो वायरल; यातायात नियमों की खुलेआम उड़ी धज्जियां

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button