मां के सामने 4 साल के मामूस की हत्या, प्रेमी ने तकिए से दबाया गला, अवैध संबंध में बन रहा था बाधा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- रायपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के चार वर्षीय बेटे को केवल इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वह उसके प्रेम संबंधों में बाधा बन रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सात महीने तक पुलिस को चकमा देता रहा, लेकिन आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार 1 नवंबर 2025 को चार वर्षीय मयंक मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। बच्चे को अचेत अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की गई थी।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया। डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि बच्चे की मौत गला दबाने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी।

बच्चे की मां के साथ था प्रेम संबंध 

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी जयदीप सिंह (27) का बच्चे की मां के साथ प्रेम संबंध था। महिला अपने पति से अलग रह रही थी और आरोपी का उसके घर आना-जाना था। पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी बच्चे को अपने संबंधों में रुकावट मानता था। घटना के दिन बच्चे की किसी बात से नाराज होकर उसने मां की मौजूदगी में ही तकिए से उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया और ट्रक चालक होने के कारण लगातार विभिन्न राज्यों में ट्रक लेकर घूमता रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की थी। तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और मुखबिरों से मिली सूचनाओं के आधार पर पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी रही।

आखिरकार 10 जून 2026 को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद आबकारी कर्मचारी से लूटपाट: नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार; खेत में ले जाकर लूटी सोने की चेन-अंगूठियां

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button