खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिला से दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर वायरल किए आपत्तिजनक फोटो-वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक विधवा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरेापी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर क्षेत्र की रहने वाली 40 वर्षीय महिला की मुलाकात मार्च 2026 में कोरबा में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर निवासी अक्षय कुमार कुम्हरानी (31) से हुई थी। आरोपी ने खुद को पुलिस विभाग में कार्यरत बताते हुए वर्दीधारी तस्वीरें भेजीं और महिला से विवाह करने की इच्छा जताई।

बाद में जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पुलिसकर्मी नहीं, बल्कि एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। वर्दी की तस्वीरों के सहारे उसने महिला का विश्वास हासिल किया और लगातार संपर्क में बना रहा।

शादी का वादा कर बनाए शारीरिक संबंध

महिला के अकेले रहने की जानकारी मिलने पर आरोपी उसके गांव पहुंचने लगा। आरोप है कि उसने शादी का भरोसा देकर महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसने महिला की जानकारी और सहमति के बिना उसके अंतरंग फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए।

पीड़िता ने बताया कि 7 मई 2026 को वह अपनी मां के इलाज के लिए रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल गई थी। वहां भी आरोपी पहुंच गया और उसे घूमाने के बहाने अपने साथ ले गया। इसी दौरान उसने महिला को बताया कि उसके पास आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मौजूद हैं। आरोपी ने महिला पर संबंध बनाए रखने का दबाव बनाया और विरोध करने पर फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

सोशल मीडिया पर वायरल कर किया ब्लैकमेल

महिला की शिकायत के मुताबिक आरोपी ने 27 मई को उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम तथा फेसबुक पर अपलोड कर दिए। इसके अलावा व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए अश्लील संदेश भेजकर लगातार मानसिक प्रताड़ना देता रहा। इतना ही नहीं, उसने जान से मारने की धमकी देकर महिला को डराने की भी कोशिश की। लगातार ब्लैकमेलिंग और धमकियों से परेशान होकर महिला ने आखिरकार चक्रधरनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

मामले की गंभीरता को देखते हुए चक्रधरनगर और साइबर सेल पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। तकनीकी जांच और सूचना के बाद पुलिस ने रायगढ़ में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद कर जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69, 296, 351(3) तथा आईटी एक्ट की धारा 66-ई, 67 और 67-ए के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई महिला, लोगों ने युवक को दौड़ाया, बाइक छोड़कर फरार; वीडियो वायरल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button