घर में मिली पति-पत्नी की लाश, पत्नी फर्श पर और पति का शव दूसरे कमरे में फंदे पर लटका मिला, मामला संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– भिलाई के वैशाली नगर क्षेत्र में एक दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर के भीतर पत्नी का शव फर्श पर पड़ा मिला, जबकि पति का शव दूसरे कमरे में नायलॉन की रस्सी के फंदे पर लटका हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल मामला आत्महत्या है हत्या इसका खुलासा नहीं हो सका है।

जानकारी के अनुसार वैशाली नगर क्षेत्र में जी. वेंकटरमण मूर्ति (55 वर्ष) और उनकी पत्नी जी. विद्यावती (52 वर्ष) दोनों पति-पत्नी घर में अकेले रहते थे। उनका बेटा ओडिशा में नौकरी करता है। वेंकटरमण ऑटो चालक था। रविवार सुबह करीब 9 बजे वेंकटरमण की मां उनके घर पहुंचीं। घर के सामने वाले कमरे में बहू विद्यावती का शव पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए। घबराकर जब वह अंदर के कमरे में पहुंचीं तो बेटे वेंकटरमण का शव रस्सी के फंदे पर लटका मिला। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।

पत्नी के गले पर मिले निशान

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जांच के दौरान महिला के गले पर लिगेचर मार्क (फंदे जैसे निशान) पाए गए हैं, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है। वहीं मृतक के भाई ने रस्सी काटकर वेंकटरमण के शव को नीचे उतारा था। पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।

नहीं मिला सुसाइड नोट

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि एक मोबाइल फोन मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस आर्थिक तंगी, पारिवारिक कलह और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। दंपती का बेटा ओडिशा में नौकरी करता है, जिसे घटना की सूचना दे दी गई है। उसके भिलाई पहुंचने के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस को उम्मीद है कि बेटे और परिजनों से पूछताछ के बाद मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत: पति-पत्नी ने लगाई फांसी, बच्चों के शव बिस्तर पर मिले, तिरुपति से लौटा था परिवार, सुसाइड नोट बरामद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button