सूचना : नवापारा नगर के इन क्षेत्रों में कल बिजली सप्लाई रहेगी बाधित, विभाग ने जारी किया अलर्ट

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा शहर सहित अंचल के दर्जनों गांव के अलग-अलग क्षेत्रों में 16 जून से 01 जुलाई तक मानसून पूर्व रखरखाव का कार्य बिजली विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान बिजली सप्लाई सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रभावित रहेगी। जिसमें पारागॉव फीडर, दुलना फीडर, पटेवा, मानिकचौरी, दादरझोरी, सोनेसिल्ली, गोबरा, तर्री, गातापार, मानिकचौरी उपकेंद्र फीडर शामिल है।

इसी कड़ी में कल दिनांक 20/06/2026 दिन शनिवार को 11KV राजिम फीडर में मानसून पूर्व रखरखाव हेतु प्रातः 10 बजे से शाम 04 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान कुटीपारा पारागांव, बिजली ऑफिस के सामने, छानु पोहा मिल, जिओ पेट्रोल पंप, दमानी पेट्रोल पंप, अथर्व डायग्नॉस्टिक, मैडम चौक, राजिम रोड, यश पर्बोइलिंग, महादेव मोटर्स के क्षेत्र में आने वाले समस्त उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे। 

विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए आवश्यक कार्य पूर्व में निपटा लेने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि आवश्यकता अनुसार समय में परिवर्तन किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

14 दिनों तक बिजली सप्लाई बंद, नवापारा सहित ये इलाके होंगे प्रभावित, 16 जून से 1 जुलाई तक कई फीडरों में रहेगा शटडाउन, देखिए पूरी सूची

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button