पिकअप की टक्कर से गिरे बाइक सवारों को ट्रक ने कुचला, दो युवकों की दर्दनाक मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों युवक सड़क पर जा गिरे और उसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दो युवकों को कुचल दिया। जिससे दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे मेंएक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दोनों वाहन चालक मौके से फरार हो गए। घटना सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर निवासी नान्हू (30), जयप्रकाश (35) और अकलसाय (25) एक ही बाइक पर सवार होकर पत्थलगांव थाना क्षेत्र के कापू गांव दशकर्म की सूचना देने गए थे। देर शाम तीनों अपने गांव लौट रहे थे। रात करीब 8.30 बजे वे शांतिपारा और बतौली के बीच लालमाटी घाट पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान अंबिकापुर से सीतापुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर गिरे नान्हू और जयप्रकाश को कुचल दिया। दोनों के सिर ट्रक के पहिए के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा अकलसाय सड़क किनारे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

हेलमेट ने बचाई चालक की जान

बताया जा रहा है कि बाइक चालक अकलसाय ने हेलमेट पहन रखा था। सड़क पर गिरने के बावजूद हेलमेट के कारण उसके सिर में गंभीर चोट नहीं आई, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया है।

परिजनों के अनुसार तीनों युवक अपनी बड़ी मां के निधन के बाद आयोजित दशकर्म कार्यक्रम की सूचना देने रिश्तेदारों के घर कापू गए थे। सूचना देकर लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। डायल-112 की टीम ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

सीसीटीवी नहीं होने से जांच में मुश्किल

पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, जिससे पिकअप और ट्रक का सुराग नहीं मिल पा रहा है। फिलहाल पुलिस की टीम आरोपी वाहन चालकों की तलाश में जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों को वाहन ने कुचला, तीनों की मौके पर मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button