राजिम ब्रेकिंग: यात्री बस ने बाइक सवार को कुचला, युवक की दर्दनाक मौत, भेजा हुआ बाहर; दो लोग घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम क्षेत्र में तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार युवकों को बुरी तरह से कुचल दिया, जिससे एक युवक की मौके पर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि बस का पहिया युवक के ऊपर से गुजर गया और बुरी तरह कुचल जाने से शरीर के चिथड़े हो गए। हादसे के बाद बस चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।
जतमई पिकनिक पर निकले थे छह दोस्त
जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के मेहंदी गांव निवासी छह युवक दो बाइकों पर सवार होकर जतमई घूमने जा रहे थे। दोपहर के समय जैसे ही वे फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम परसट्ठी के पास पहुंचे, तभी छुरा से राजिम की ओर आ रही अमन यात्री बस ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहा युवक सड़क पर गिर पड़ा और बस का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया।
एक की मौके पर मौत, दो साथी गंभीर
हादसे में मेहंदी (जांजगीर-चांपा) निवासी राहुल साहू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि युवक के शरीर के चिथड़े उड़ गए और सिर बुरी तरह कुचल गया। बाइक पर पीछे बैठे बिट्टू और आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है, जबकि दूसरे का उपचार जारी है।
हादसे के बाद चालक फरार
दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही फिंगेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने फरार बस और चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
ग्रामीणों में आक्रोश
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि परसट्ठी मार्ग की सड़क काफी जर्जर है, वहीं यात्री बसें इस मार्ग पर तेज रफ्तार से दौड़ती हैं। कई बार शिकायत के बावजूद न तो सड़क की मरम्मत कराई गई और न ही तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई हुई, जिसका खामियाजा अब लोगों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ रहा है।
पुलिस जांच में जुटी
फिंगेश्वर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। वहीं फरार बस चालक की तलाश में जुटी हुई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
राजिम ब्रेकिंग: राजिम-पांडुका मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल











