ब्रेकिंग: रायपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल, नवापारा सहित 9 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले के पदस्थ विभिन्न तहसीलदारों का तबादला आदेश जारी हुआ है। आदेश में 9 तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के नाम शामिल है। कलेक्टर कार्यालय, वित्त शाखा रायपुर द्वारा प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य नवीन पदस्थापना आदेश जारी हुआ है। जिसमें तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार धरसीवां बाबूलाल कुर्रे को तहसीलदार आरंग, नजूल तहसीलदार रायपुर राजकुमार साहू को तहसीलदार धरसीवां, तथा अतिरिक्त तहसीलदार खोरपा (अभनपुर) सृजन सोनकर को तहसीलदार खरोरा बनाया गया है।
इसी प्रकार तहसीलदार गोबरा नवापारा विक्रांत सिंह राठोर को तहसीलदार मंदिर हसौद, तहसीलदार खरोरा चंद्रशेखर मड़ई को तहसीलदार गोबरा नवापारा पदस्थ किया गया है।
नायब तहसीलदार स्तर पर गजानंद सिदार को खोरपा (अभनपुर), टोमन कुमार को समोदा (आरंग), सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, अजय कुमार पाण्डेय को नायब तहसीलदार तिल्दा-नेवरा, तथा सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख नरेन्द्र वर्मा को नजूल तहसीलदार रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कलेक्टर के हस्ताक्षर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा। प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।
सूची

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











