सोलर पैनल लगाते समय बड़ा हादसा, 2 युवकों की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले में सोलर पैनल लगाते समय दर्दनाक हादसा हो गया। मकान की छत पर काम कर रहे दो मजदूर हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में तीन मजदूर एक मकान की छत पर सोलर पैनल लगाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पैनल या उसे उठाने में इस्तेमाल किया जा रहा उपकरण पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगने से प्रमोद चंद्राकर (25) और आशीष चंद्राकर (19) गंभीर रूप से झुलस गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, तीसरा मजदूर बाल-बाल बच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण हाईटेंशन लाइन की चपेट में आना सामने आया है।
पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों और मौके पर मौजूद तीसरे मजदूर से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि सोलर पैनल लगाने के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं तथा हाईटेंशन लाइन के पास कार्य करने के लिए आवश्यक सावधानियां बरती गई थीं या नहीं।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
युवती का अपहरण: चाकू दिखाकर मुंह में कपड़ा ठूंसा, हाथ बांधकर खाट के नीचे छिपाया, जानिए पूरा मामला











