गरियाबंद कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें, अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश

पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के दिए निर्देश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :गरियाबंद कलेक्टर बीएस उइके ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के शहरी, ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें सुनीं। उन्होंने प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में कुल 63 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से कुछ प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्धारित समय-सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व संबंधी मामलों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।

गरियाबंद निवासी ईश्वरी लाल सोनी ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, ग्राम हसौदा की धनेश्वरी निषाद ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान करने, ग्राम बिन्द्रानवागढ़ के रामाधार सिंह ने पेंशन स्वीकृत कराने, ग्राम परसट्ठी के पोहत राम साहू ने नई ऋण पुस्तिका जारी कराने, ग्राम हथखोज के बालमुकुंद निषाद ने एग्रीस्टेक पंजीयन कराने, ग्राम पाण्डुका की निर्मला बाई साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में नाम जोड़ने, ग्राम गोंदलाबाहरा के हिरदे राम साहू ने निष्पक्ष जांच कराने तथा ग्राम सरकड़ा की उर्मिला बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना की द्वितीय किस्त जारी कराने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए।

कलेक्टर श्री उइके ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में आए प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

भारी बारिश की संभावना को देखते हुए गरियाबंद कलेक्टर ने की सावधानी बरतने की अपील

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button