आधी रात प्रेमी की बाहों में थी पत्नी, आपत्तिजनक हालत में देख पति ने खोया आपा, कुल्हाड़ी से काट दिया युवक का गला, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक की महिला के पति ने आधी रात कुल्हाड़ी (टंगिया) से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला धमतरी जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार, योगेंद्र सोरी (38) अपनी पत्नी पूर्णिमा सोरी और दो बेटियों के साथ बाजार कुर्रीडीह में रहता है। करीब एक वर्ष पहले पूर्णिमा की मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले की दलौदा तहसील निवासी शंकर सूर्यवंशी (40) से रॉन्ग नंबर के जरिए बातचीत शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों लगातार संपर्क में रहे और कई बार एक-दूसरे से मिलने भी लगे।
प्रेमी से मिलने मंदसौर भी पहुंच गई थी महिला
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पूर्णिमा अपनी दोनों बेटियों के साथ मंदसौर जाकर शंकर के घर चार-पांच दिन तक रुकी थी। बाद में पति के बुलाने पर वह गांव लौट आई। पति ने उसे वापस आने और समाज के सामने स्थिति स्पष्ट करने की बात कही थी। 8 जुलाई की शाम शंकर सूर्यवंशी एक बार फिर प्रेमिका से मिलने मंदसौर से धमतरी पहुंचा। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी पति स्वयं कुकरेल पहुंचकर उसे गांव लेकर आया। घर में शंकर को रिश्तेदार बताकर ठहराया गया। रात में सभी ने साथ बैठकर भोजन किया और एक ही हॉल में सो गए।
आपत्तिजनक हालत में देख पति ने खोया आपा
पुलिस के मुताबिक, रात करीब 3 बजे योगेंद्र सोरी की नींद खुली। उसने पत्नी और शंकर को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। यह नजारा देखते ही उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने घर में रखी कुल्हाड़ी (टंगिया) उठाई और शंकर के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल शंकर लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
प्रेमिका अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन नहीं बच सकी जान
हमले के बाद पूर्णिमा ने तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल शंकर को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही केरेगांव थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति योगेंद्र सोरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस हत्या के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई महिला, लोगों ने युवक को दौड़ाया, बाइक छोड़कर फरार; वीडियो वायरल











