कुरूद ब्रेकिंग : नर्सरी में मिली युवक की लाश : चाकू गोदकर मर्डर की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) कुरूद :- धमतरी जिले कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम छाती में दिव्यांग युवक की हत्या का मामला सुनने  मे आया है। युवक की लाश खुन से लथपथ हालत में नर्सरी के पास मिली है। उसकी गला रेत कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। साथ ही पेट में भी चाकु से गोदने के निशान हैं। पुलिस फिलहाल जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान ग्राम छाती का रहने वाला दिव्यांग युवक रोशन साहू के रूप में हुई है, वह रोजी मजदूरी करके अपना जीवनयापन करता था। शनिवार शाम को उसकी लहूलुहान लाश लोगों ने नर्सरी के पास पड़ी हुई देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कुरूद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। कुरूद थाना प्रभारी दीपा केंवट ने कहा कि युवक की हत्या चाकुओं से गोदकर की गई है, साथ ही गला भी रेता गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। परिजनों और गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मुखबिरों को भी एक्टिव कर दिया गया है। ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक से किसी का झगड़ा या कोई आपसी रंजिश थी क्या, साथ ही वो शनिवार को आखिरी बार किसके साथ देखा गया था। उन्होंने कहा कि मृतक के शरीर पर चोट के गहरे निशान भी मिले हैं।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। रविवार को उसका शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंपा जाएगा। पुलिस ने कहा कि अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल