गरियाबंद में 19 अगस्त को आयोजित होगा रोजगार मेला, इन 252 रिक्त पदों पर की जाएगी भर्ती

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, रायपुर के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद द्वारा बुधवार, 19 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

रोजगार मेले में निजी प्रतिष्ठान पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड रायपुर, ग्लोबल एच.आर. सॉल्यूशन एंड जॉब कंसल्टेंट लिमिटेड, दुर्ग तथा पैरी गंगा महाविद्यालय, मैनपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, सेल्स ऑफिसर, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव, एग्रीकल्चर ऑफिसर, सर्वेयर तथा सहायक प्राध्यापक (अंग्रेजी, भूगोल एवं राजनीति विज्ञान) सहित कुल 252 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

10वी पास भी कर सकते है आवेदन 

जिसमें से पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड के लिए कुल 45 पद, ग्लोबल एच.आर. साल्यूशन एंड जांब कंसल्टेंट अंतर्गत 200 पद एवं पैरी गंगा महाविद्यालय मैनपुर के लिए 7 पद रिक्त है। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक, बी.एससी., बी.एससी. (कृषि), बी.सी.ए., एम.सी.ए. तथा संबंधित विषय में स्नातकोत्तर, नेट, सेट एवं पीएचडी निर्धारित की गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी दो पासपोर्ट आकार के फोटो, समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी मूल प्रमाण-पत्र एवं उनकी छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का ई-रोजगार पोर्टल अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य होगा। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद के दूरभाष क्रमांक 07706-241269 अथवा मोबाइल नंबर 93295-59607 पर संपर्क किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

08, 09 एवं 16 अगस्त को होगी शीघ्रलेखन एवं कम्प्यूटर मुद्रलेखन कौशल परीक्षा, सभी निर्देशों का करें पालन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button