देवर-भाभी का बनाया अश्लील वीडियो, नौकरी से निकाला तो वीडियो कर दिया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार

कारोबारी के कर्मचारियों ने वीडियो दिखाकर मांगे पैसे, धमकी देने का भी आरोप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक कारोबारी के परिवार को निजी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कारोबारी के यहां काम करने वाले युवकों ने हिसाब-किताब में गड़बड़ी के चलते नौकरी से निकाले जाने के बाद बदला लेने के लिए कारोबारी की पत्नी और उसके चचेरे भाई के निजी पलों का वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो दिखाकर पैसों की मांग की गई और वायरल करने की धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कारोबारी ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता है। कारोबार संभालने के लिए उसने पीतांबर सिंह और अजय चौधरी को काम पर रखा था। बाद में हिसाब-किताब में गड़बड़ी सामने आने पर दोनों को नौकरी से निकाल दिया गया। इसके बाद दोनों नाराज हो गए और कारोबारी के परिवार से विवाद शुरू हो गया।

सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो

शिकायत के अनुसार 9 जुलाई की रात करीब 10 बजे आरोपी पीड़ित के भाई के पास पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान जातिगत गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद आरोपियों ने कारोबारी की पत्नी और उसके चचेरे भाई के निजी पलों का वीडियो दिखाया और पैसों की मांग की। बाद में वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कथित तौर पर निजी पलों का वीडियो पहले ही बना लिया था। इसी वीडियो का इस्तेमाल परिवार को धमकाने और ब्लैकमेल करने के लिए किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद महिला को मानसिक परेशानी और सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ा।

शिकायत मिलने के बाद मस्तूरी पुलिस ने महिला की गरिमा का अपमान करने, अश्लील हरकत और धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 77, 79, 296, 351(3), आईटी एक्ट की धारा 66e, सहित कई संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की।

तीन आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने अजय चौधरी (23), नरेश पटेल (24) और पीतांबर सिंह (38) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तीनों आरोपी खपरी लिमतरा के रहने वाले बताए गए हैं। पूछताछ में वीडियो वायरल करने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकअप के बाद बॉयफ्रेंड का शर्मनाक करतूत: इंस्टाग्राम पर वायरल किया युवती का न्यूड वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button