सेम्हरतरा-पिपरछेड़ी में ग्राम सदन का लोकार्पण, विधायक रोहित साहू ने कहा- गृहग्राम का स्नेह और आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी ताकत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम के समीपस्थ ग्राम पंचायत सेम्हरतरा-पिपरछेड़ी में ग्राम सदन लोकार्पण गरिमामय समारोह में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू जी उपस्थित रहे। अपने गृह ग्राम पहुँचने पर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने बाजे-गाजे, पुष्पहार और आतिशबाजी के साथ विधायक का अत्यंत भावुकता से स्वागत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सरपंच संघ गरियाबंद के जिला अध्यक्ष हरीश साहू ने की। इस अवसर पर पिपरछेड़ी स्थित नवनिर्मित ग्राम सदन भवन में पट्टिका का अनावरण कर विधिवत लोकार्पण किया गया। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि जिस माटी में मैं खेला-कूदा और पला-बढ़ा हूँ, आज जनप्रतिनिधि के रूप में उसी मातृभूमि और अपने परिजनों की सेवा करने का अवसर मुझे मिला है। गृहग्राम का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। गांव का सर्वांगीण विकास, हर ग्रामीण तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है।

उन्होंने आगे कहा कि ग्राम सदन भवन के बन जाने से गांव की बैठकों, सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों और अन्य गतिविधियों के संचालन में अपार सुगमता आएगी। विधायक ने क्षेत्र में आने वाले समय में सड़कों, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्धता दोहराई और ग्रामीणों की मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर

​कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम पंचायत के सरपंच एवं जिला अध्यक्ष सरपंच संघ गरियाबंद हरीश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन हमारी ग्राम पंचायत सेम्हस्तरा-पिपरछेड़ी के लिए ऐतिहासिक है। गाँव के सर्वांगीण विकास के लिए ग्राम सदन की अत्यंत आवश्यकता थी, जो आज साकार हो चुकी है। हमारे गांव के माटीपुत्र रोहित साहू जी निरंतर गाँव और क्षेत्र की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। उनके कुशल मार्गदर्शन और सहयोग से हमारा पंचायत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

इस दौरान सभी अतिथियों ने नाग पंचमी के अवसर पर बारह नाग देवताओं की पूजा अर्चना की। समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के सुपरहिट पंडवानी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलाकारों द्वारा महाभारत के प्रसंगों पर जीवंत प्रस्तुति दी गई।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में नंद जी साहू उपसरपंच, ग्राम पंचायत पिपरछेड़ी,मंशा राम साहू अध्यक्ष, ग्राम विकास समिति,मंशा रामखाभन लाल साहू,कोषाध्यक्ष, ग्राम विकास समिति साथ ही गांव के वरिष्ठ नागरिक एवं गणमान्य जन विष्णु राम साहू, किशलाल साहू, ईश्वर लाल साहू, पन्ना लाल निर्मलकर, मन्नु लाल साहू, जोहन साहू, माधो ध्रुव, शिवदयाल साहू, कार्तिक साहू, फुलसिंह यादव, नाथू यादव, गजाधर सिंह ठाकुर, द्वारिका सोनवानी, अर्जुन साहू, लखन रात्रे, जितेन्द्र निर्मलकर सहित सभी पंचगण श्रीमती गायत्री संतु साहू, श्रीमती वीणा नरेश ध्रुव, श्रीमती सफरा चुनु सतनामी, हुलास साहू, जगन्नाथ साहू, श्रीमती भेनु साहू, श्रीमती धनेश्वरी साहू, श्रीमती सुनीता साहू, श्रीमती केमिन साहू एवं बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत सेम्हरतरा व पिपरछेड़ी के ग्रामीणजन, महिलाएँ व युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास समिति की ओर से अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम में बनेगा हाई-लेवल डोम: विधायक रोहित साहू ने की घोषणा, जलाभिषेक के दिन होगा लोकार्पण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button