यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती: स्टंट करने वालों सहित तीन दर्जन से अधिक वाहन चालकों पर कार्रवाई

59 वाहनों का ई-चालान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मंदिर हसौद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में 15 अगस्त 2026 को थाना क्षेत्र के सेंध लेक और बिल्डिंग के पास विशेष चेकिंग प्वाइंट लगाया गया। इस दौरान स्टंट करने, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने समेत विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया वाहनों से स्टंट करने वाले वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी। पुलिस के मुताबिक, स्टंट कर खुद के साथ-साथ अन्य लोगों की जान जोखिम में डालने वाले तीन दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई।

इसके अलावा सेंध लेक के पास नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े 59 वाहनों के ई-चालान काटे गए। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की समझाइश दी।

बच्चों को वाहन नहीं चलाने की सख्त हिदायत

पुलिस ने निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाने से बचने की भी हिदायत दी। वहीं, नाबालिगों के वाहन चलाने के मामलों में उनके पालकों को भी समझाइश देते हुए भविष्य में बच्चों को वाहन नहीं चलाने देने की सख्त हिदायत दी गई।

मंदिर हसौद पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

पर्यटन स्थलों और सड़कों पर गरियाबंद पुलिस की सख्ती, शराब पीकर वाहन चलाने वालों 10 लोगों पर कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button