तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी भीषण टक्कर, शिक्षक समेत तीन की दर्दनाक मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। घटना कबीरधाम जिले के लोहारा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, लोहारा थाना क्षेत्र के विचारपुर के पास बाइक और स्कूटी आमने-सामने भीषण टक्कर हुई है। हादसे में ग्राम कापसी, जिला राजनांदगांव निवासी श्याम चरण की मौके पर ही मौत हो गई। वह रणवीरपुर स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। वहीं ढोढमा नवापारा निवासी देवदास मार्कंडेय (18) ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। तीसरे घायल पुनीत रात्रे (19) की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
घटना के बाद राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लोहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए। हादसे में मृत तीनों लोगों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
जतमई मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत











