जन्मदिन बना यादगार: SDM आरंग अभिलाषा पैकरा ने आंगनबाड़ी में बच्चों संग मनाया अपना जन्मदिन, बच्चों संग बांटी खुशियाँ

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– “प्रोजेक्ट आओ, बाँटें खुशियाँ” के तहत रायपुर जिले में जन्मदिन को खुशियों की सौगात बनाने की अनोखी पहल जारी है। इसी क्रम में एसडीएम आरंग अभिलाषा पैकरा ने आज अपने जन्मदिन को एक यादगार दिवस में बदल दिया।

श्रीमती पैकरा ने अपना जन्मदिन आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 4 ग्राम परसदा, सेक्टर मंदिर हसौद में बच्चों के बीच न्योता भोज का आयोजन कर मनाया। उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा तथा पौष्टिक भोजन भी परोसा। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को कलर पेंसिल और चॉकलेट्स उपहारस्वरूप दिए, जिससे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी।

बच्चों की मुस्कुराहटें, उनकी चहकती आंखें और खिलखिलाहटों से भरा यह पल न केवल स्नेह और अपनत्व का प्रतीक था, बल्कि यह संदेश भी था कि खुशियाँ तब और बढ़ती हैं, जब उन्हें बांटा जाता है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में यह अभिनव पहल कर्मचारियों को यह प्रेरणा देती है कि वे अपनी व्यक्तिगत खुशियाँ समाज के सबसे प्यारे और कोमल वर्ग बच्चों के साथ साझा करें।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

बच्चों के चेहरों पर मुस्कान : कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार, शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button