नवापारा पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, दर्जनों वाहनों पर कार्रवाई; ट्रिपल सवारी और मालवाहक वाहनों पर सख्त हुई पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए गोबरा नवापारा पुलिस ने अचानक सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की टीम ने अनेक वाहनों को रोककर दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान खास तौर पर वाहनों के दस्तावेज, बाइक पर ट्रिपल सवारी और मालवाहक वाहनों में यात्रियों को बैठाकर ले जाने के मामलों पर पुलिस ने कार्रवाई की।
अचानक सड़क पर उतरी पुलिस टीम
पुलिस की अचानक चेकिंग शुरू होते ही वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बन गई। पुलिसकर्मियों ने एक-एक कर वाहनों को रोककर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के पंजीयन सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जानकारी ली गई। जिन वाहनों में नियमों का उल्लंघन पाया गया, उनके खिलाफ मौके पर कार्रवाई की गई।
ट्रिपल सवारी और मालवाहक में यात्री बने निशाने
चेकिंग के दौरान बाइक पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। वहीं मालवाहक वाहनों में क्षमता और नियमों के विपरीत यात्रियों को बैठाकर ले जाने वालों को भी पुलिस ने नहीं बख्शा। पुलिस ने ऐसे कई वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी और दोबारा नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
दर्जनों वाहनों के काटे चालान
सरप्राइज चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहन चालकों के चालान काटे गए। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप रहा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क पर वाहन चलाते समय दस्तावेज पूरे रखना और यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक वाहन चालक की जिम्मेदारी है।
नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई
पुलिस ने वाहन चालकों को समझाइश देते हुए कहा कि यातायात नियम लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। ट्रिपल सवारी, मालवाहक वाहनों में यात्रियों का परिवहन और बिना जरूरी दस्तावेजों के वाहन चलाने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाने और सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखने की अपील की है।
पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह की अचानक चेकिंग आगे भी जारी रहेगी, ताकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवापारा पुलिस की कार्रवाई: गांजा बेचने ग्राहक तलाश कर रहे दो युवक गिरफ्तार











