पत्नी को प्रेमी संग आपत्तिजनक देख पति ने खोया आपा, फावड़ा उठाकर दोनों को काट डाला; आरोपी पति गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पति में दोनों की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने फरार आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। मामला सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम बिसरपानी का है।

जानकारी के मुताबिक 17 अगस्त की शाम बाबूलाल मझवार खेत की ओर गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी नईहारो बाई गांव के ही सोमारू मझवार के घर पहुंची, जहां बेंजे बड़ा (35) भी मौजूद था। बाबूलाल खेत से लौटने के बाद पत्नी को तलाशते हुए सोमारू के घर पहुंचा। वहां तीनों के बीच बातचीत और शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख सोमारू वहां से चला गया।

पत्नी और युवक को आपत्तिजनक हालत में देखा

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि विवाद के बाद बाबूलाल कुछ समय के लिए वहां से चला गया। करीब आधे घंटे बाद जब वह वापस लौटा तो उसने पत्नी नईहारो बाई और बेंजे बड़ा को आपत्तिजनक हालत में देखा। यह देखकर वह बुरी तरह भड़क गया। इसके बाद पति-पत्नी और बेंजे बड़ा के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और बाबूलाल ने वहां रखे फावड़े से दोनों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

मौके पर ही दोनों की मौत

फावड़े के हमले में नईहारो बाई और बेंजे बड़ा के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बाबूलाल वहां से फरार हो गया। अगले दिन सोमारू मझवार जब घर पहुंचा तो कमरे में दोनों के शव पड़े मिले। उसने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही कमलेश्वरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। गवाहों के बयान और जांच में बाबूलाल मझवार की भूमिका सामने आई। वारदात के बाद से वह फरार था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने घटना के चौथे दिन बाबूलाल मझवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर पहले से शंका होने और बेंजे बड़ा के साथ उसके कथित संबंध को लेकर विवाद होने की बात कही। आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

आधी रात प्रेमी की बाहों में थी पत्नी, आपत्तिजनक हालत में देख पति ने खोया आपा, कुल्हाड़ी से काट दिया युवक का गला, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button