अभनपुर में झाड़-फूंक के बहाने दुष्कर्म, CMO पद में नौकरी लगवाने 44.42 लाख की ठगी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर इलाके में एक महिला से दुष्कर्म और ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने झाड़-फूंक और इलाज के नाम पर महिला का भरोसा जीतकर उसके साथ दुष्कर्म किया और CMO पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2019 में वह लगातार सिरदर्द की समस्या से परेशान थी। इसी दौरान उसकी पहचान मध्यप्रदेश के सागर निवासी आशाराम चौधरी से हुई। आरोपी झाड़-फूंक के माध्यम से बीमारी ठीक करने का दावा करता था। महिला का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसकी परिस्थितियों और विश्वास का फायदा उठाया।

सरकारी नौकरी लगवाने का दिया झांसा

पीड़िता के अनुसार, उस समय एक सरकारी पद की परीक्षा देने की तैयारी कर रही थी। आरोप है कि आरोपी ने उसे सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया और दावा किया कि वह संबंधित पद पर नौकरी लगवा सकता है। महिला के अनुसार, आरोपी ने इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर अलग-अलग समय में उससे कुल 44 लाख 42 हजार रुपये ले लिए।

न नौकरी मिली, न लौटाए रुपये

पीड़िता का आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपी लगातार रुपये वापस करने और नौकरी लगवाने का आश्वासन देता रहा। इसी कारण उसने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई और लंबे समय तक आरोपी के वादे पर भरोसा करती रही। लेकिन समय बीतने के बाद भी न तो महिला को नौकरी मिली और न ही आरोपी ने रकम वापस की। इसके बाद पीड़िता ने अभनपुर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, आरोपी मध्यप्रदेश के सागर जिले का निवासी है। शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर में नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म: आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button