भारी वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, मृतक की नहीं हुई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नेशनल हाईवे पर भारी वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मामला बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार रतनपुर क्षेत्र के रानीगांव के पास भारी वाहन ने एक व्यक्ति को कुचला दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच स्थानीय लोगों द्वारा मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही थी।

बताया गया कि मृतक पिछले दो-तीन दिनों से रानीगांव और आसपास के क्षेत्र में घूमता हुआ दिखाई दे रहा था। गुरुवार शाम वह हाईवे के पास मौजूद था। इसी दौरान वह अचानक भारी वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिसके कारण फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस आसपास के गांवों में मृतक के हुलिए के आधार पर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

ट्रेलर की चपेट में आई महिला राइडर; इलाज के दौरान तोड़ा दम, चालक फरार; बस्तर जाने निकले थे 23 राइडर्स

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button