महानदी पुल पर बड़ा हादसा: बाइक सवार को बचाने रेलिंग तोड़कर महानदी में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली-VIDEO

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शुक्रवार को महानदी पुल पर बड़ा हादसा हो गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 40 फीट नीचे महानदी में जा गिरी। हादसे के दौरान ट्रैक्टर में सवार ड्राइवर और हेल्पर ने कूदकर अपनी जान बचा ली। दोनों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली धमतरी से अछोटा की ओर जा रही थी। अछोटा पुल के बीच में पहुंचने के दौरान अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित हो गया और पुल से नीचे महानदी की ओर जा गिरा। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली कई हिस्सों में बिखर गई। ट्रॉली कुछ हिस्से तक रेत में धंस गई, जबकि उसके दोनों पिछले टायर अलग होकर बाहर निकल गए।

खाली थी ट्रैक्टर-ट्रॉली

ट्रैक्टर चालक अनुद कुमार ध्रुव के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली खाली थी और उसमें कोई सामान नहीं था। वाहन को बनवाने के लिए दिया गया था, जिसे वापस ले जाया जा रहा था। पुल पर अचानक बाइक सामने आने के बाद उसे बचाने की कोशिश में वाहन बेकाबू हो गया। ड्राइवर ने बताया कि हादसे के वक्त उसने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई। उसे हल्की चोट आई है। वहीं हेल्पर भी घायल हुआ है।

घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया

हादसे की सूचना मिलने पर वरदान एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। ड्राइवर और हेल्पर को घायल अवस्था में एंबुलेंस से जिला अस्पताल धमतरी लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की खबर मिलते ही अछोटा पुल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: महानदी पुल हादसे में दूसरी मौत, घायल सुनील जैन की इलाज के दौरान मौत, हादसे में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष की हुई थी मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button