सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज-2026 नवाचारों को मिलेगा बड़ा मंच, 50 विजेताओं को मिलेंगे 10-10 लाख रुपए

विद्यार्थी, शोधकर्ता, स्टार्टअप, एमएसएमई और नवाचारकर्ता 17 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, स्टार्टअप, एमएसएमई एवं नवाचारकर्ताओं की प्रतिभा और नए विचारों को प्रोत्साहित करने तथा समाज की वास्तविक समस्याओं के नवाचार आधारित समाधान सामने लाने के उद्देश्य से ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। चैलेंज के लिए कुल 5 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। इसमें 10 प्रमुख क्षेत्रों से कुल 50 विजेताओं का चयन किया जाएगा और प्रत्येक विजेता को 10 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

चैलेंज के अंतर्गत कृषि, कानून एवं व्यवस्था, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, अधोसंरचना एवं मोबिलिटी, स्थिरता एवं जलवायु, उभरती तकनीक, शिक्षा एवं रोजगार सहित 10 प्रमुख क्षेत्रों में नवाचार आधारित समाधान आमंत्रित किए गए हैं। प्रत्येक क्षेत्र से पांच विजेताओं का चयन किया जाएगा, जिनमें 3 ओपन फॉर ऑल, 1 महिला तथा 1 अंडर-21 श्रेणी के विजेता शामिल होंगे।

इस लिंक से करें आवेदन 

इस पहल की खास बात यह है कि चयनित नवाचारों को केवल पुरस्कार तक सीमित नहीं रखा जाएगा। नवाचारकर्ताओं को विशेषज्ञों, उद्योगों, शासकीय विभागों एवं निवेशकों से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा, जिससे उनके विचारों को वास्तविक धरातल पर लागू करने और प्रभावी समाधान के रूप में विकसित करने की संभावनाएं बढ़ेंगी।

प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी, शोधकर्ता, स्टार्टअप, एमएसएमई एवं नवाचारकर्ता भाग ले सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक प्रतिभागी sevainnovationchallenge-in पर आवेदन कर सकते हैं।

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज-2026’ के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान को नवाचार से जोड़ते हुए प्रदेश की युवा प्रतिभाओं और नए विचारों को समाज एवं शासन से जुड़ी चुनौतियों के समाधान में सहभागी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर जिले में PM आवास योजना ग्रामीण में 74 हजार से अधिक हितग्राही पात्र, अभनपुर जनपद में 257 अपात्र, दावा-आपत्ति आमंत्रित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button