नवापारा में गूंजा हनुमान चालीसा का पाठ, विधायक इन्द्र साहू के नेतृत्व में स्मिथ मच्छार के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सेवा संकल्प के अंतर्गत नगर नवापारा नगर के शीतला मंदिर प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु एवं पायलट स्मिथ मच्छार के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विधायक इन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में किया गया, जिसमें भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक शामिल होकर संकटमोचन हनुमान से सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

शीतला मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। साथ ही पायलट स्मिथ मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने और उनके जल्द सामान्य जीवन में लौटने के लिए भी प्रार्थना की गई।

विधायक इन्द्र कुमार साहू ने कहा कि सेवा और संकल्प की भावना के साथ यह सामूहिक पाठ आयोजित किया गया है। संकट और कठिन परिस्थितियों में ईश्वर की आराधना मन को शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। उन्होंने पायलट स्मिथ मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि पूरा देश उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने एकजुट होकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और संकटमोचन हनुमान से देश एवं प्रदेश की सुख-शांति तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

पायलट स्मिथ मच्छार से जुड़ी घटना

पायलट स्मिथ मच्छार उस घटना के बाद चर्चा में आए हैं, जिसमें विमान से जुड़ी गंभीर दुर्घटना के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। घटना के बाद से ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर विभिन्न स्थानों पर प्रार्थना और धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं।

बता दे कि कैप्टन स्मित मच्छार एक भारतीय कमर्शियल पायलट हैं, जिन्होंने 30 सितंबर 2026 को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 के दौरान अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए 170 से अधिक यात्रियों की जान बचाई। उड़ान के दौरान को-पायलट ने कथित तौर पर नमाज पढ़ने के बहाने कैप्टन मच्छार पर पीछे से हमला कर दिया, जिससे विमान अचानक नीचे आने लगा।

गंभीर रूप से घायल होने और खून से लथपथ होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने हिम्मत नहीं हारी और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिसके बाद यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने हमलावर को काबू में किया। इसके बाद विमान की सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग सऊदी अरब के तबुक में कराई गई।

कैप्टन मच्छार के इस असाधारण साहस और सूझबूझ की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी सराहना की। उनकी बहादुरी से प्रभावित होकर पीएम नेतन्याहू ने उन्हें इजराइल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल जलाने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया है।

स्मिथ मच्छार के स्वास्थ्य को लेकर उनके परिचितों, शुभचिंतकों और समर्थकों में चिंता का माहौल है। लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। इसी क्रम में नवापारा-राजिम में भी सेवा संकल्प के तहत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें पायलट के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष रूप से प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर विधायक इन्द्र कुमार साहू, नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, योगिता सिन्हा, एल्डरमेन मुकुंद मेश्राम, गुलाब राव, कन्हैया साहू, सौरभ सिंटू जैन, धनमती साहू, रूपेंद्र चंद्राकर, मुक्कू निषाद, प्रेम साधवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

वंदनीय माताजी के अवतरण दिवस पर गायत्री शक्तिपीठ नवापारा में आत्मीय सम्मान एवं दीप यज्ञ का हुआ आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button