ATM और बैंक का लॉकर तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप बरामद; कैश चुराने के इरादे से घुसा था आरोपी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर में ATM और बैंक के लॉकर को तोड़कर चोरी करने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बैंक से चोरी किया गया लैपटॉप भी बरामद किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा आमानाका थाना पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई की है।
ATM मशीन और UPS बैटरी चुराने की भी कोशिश
जानकारी के अनुसार घटना 25 और 26 सितंबर 2026 की दरमियानी रात की है। टाटीबंध चौक में अग्रवाल होटल के पास स्थित इंडिया वन ।ज्ड मशीन में चोरी के इरादे से तोड़फोड़ की गई थी। इस दौरान मशीन की स्क्रीन, सेफ लॉक, कैमरा और कैश निकासी वाले हिस्से सहित अन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचाया गया। आरोपी ने ।ज्ड में लगी न्च्ै बैटरी चोरी करने का भी प्रयास किया था।
बैंक में घुसकर पहुंचाया नुकसान
दूसरी घटना चंदनडीह स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में सामने आई। बैंक प्रबंधन के अनुसार, 5 अक्टूबर की शाम शाखा बंद की गई थी। अगले दिन सुबह कर्मचारी पहुंचे तो शाखा प्रमुख के केबिन के ताले टूटे मिले। शटर और खिड़की के कांच को भी नुकसान पहुंचाया गया था। बैंक के भीतर जांच करने पर चेकबुक ड्रॉप बॉक्स, टेबल की दराज, कंप्यूटर मॉनिटर और कैश वॉल्ट के लॉकर में तोड़फोड़ किए जाने की जानकारी मिली।
CCTV फुटेज और मुखबिरों की सूचना से मिला सुराग
दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) रॉबिनसन गुरिया के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा आमानाका थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थलों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। शिकायतकर्ताओं एवं बैंक कर्मचारियों से पूछताछ के साथ मुखबिरों से मिली सूचनाओं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की गई।
आरोपी गिरफ्तार, कबूला जुर्म
पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान पंकज ध्रुव (27 वर्ष) के संबंध में सुराग मिला, जिसके बाद उसे पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने ATM मशीन और बैंक शाखा में नकदी चोरी करने के इरादे से तोड़फोड़ करना स्वीकार किया है। उसके कब्जे से यूनियन बैंक से चोरी किया गया लैपटॉप भी जब्त किया गया है।
बताया गया कि आरोपी मूल रूप से पिथौरा थाना क्षेत्र के ठाकुरदिया खपराखोल का निवासी है और वर्तमान में रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरोना बाजार चौक के पास रह रहा था। दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 305(ए), 324(2) और 62 के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
दिनदहाड़े चोरी, 80 हजार नगद और ढाई लाख के जेवरात ले गए चोर; सबूत मिटाने मिर्ची पाउडर छिड़का











