शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, 6 साल तक बनाए शारीरिक संबंध, फिर मुकरा, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी 6 साल शोषण करता रहा फिर बाद में विवाह से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी वर्ष 2020 से युवती को शादी का भरोसा दिला रहा था। बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान लिंगराज यादव (22) निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पिरदा थाना विधानसभा रायपुर के रूप में हुई है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने वर्ष 2020 से शादी का भरोसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से इनकार कर दिया। युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर खम्हारडीह थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद वैधानिक कार्रवाई करते हुए 10 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विवेचना जारी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











