राजिम ब्रेकिंग: शादी का झांसा देकर दो नाबालिगों से दुष्कर्म, सुनसान मकान में दोस्त बुलाकर किया रेप, दोनों गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम इलाके में दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि नाबालिग युवक ने शादी का झांसा देकर लड़कियों को अपने साथ ले गया और सुनसान मकान में अपने दोस्त को बुलाकर लड़किया से दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर लिया है। मामले में एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।
घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने थाने में दी सूचना
जानकारी के अनुसार, दोनों नाबालिग लड़कियां काफी समय तक घर नहीं पहुंचीं, जिसके बाद परिजनों ने फिंगेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और दोनों लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर लिया।
सुनसान मकान में दोस्त को बुलाने का आरोप
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी नाबालिग है। आरोपी पर लड़कियों को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि वह उन्हें एक सुनसान मकान में ले गया, जहां उसने अपने दोस्त डिगेश ध्रुव को भी बुलाया। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया।
दोनों लड़कियां सुरक्षित
पुलिस ने दोनों पीड़िताओं को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में मुख्य नाबालिग आरोपी और उसके साथी डिगेश ध्रुव को पकड़कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











