500 और 100 के नकली नोट छापकर बाजार में चलाने की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार, जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– असली नोटों की शक्ल में नकली नोट तैयार कर बाजार में खपाने की कोशिश कर रहे दो आरोपियों के मंसूबों पर पुलिस ने पानी फेर दिया है। पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 100 और 500 रुपए के कुल 79 नकली नोट बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत 17,500 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने नकली नोट तैयार करने में इस्तेमाल किया जा रहा कलर प्रिंटर, छपाई के फ्रेम, पेपर, कटर, गोंद सहित अन्य सामग्री और वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की है। मामला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के हसौद इलाके का है।

दुकानदार की सतर्कता से खुला मामला

मिली जानकारी के अनुसार, नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी से दो युवक हसौद के बजरंग चौक स्थित डेली नीड्स दुकान पहुंचे थे। दुकान संचालक ओम साहू (19) के यहां दोनों ने नकली नोट चलाने की कोशिश की, लेकिन दुकानदार ने नोट को पहचान लिया। इसके बाद दोनों युवक वहां से लौट गए। घटना के बाद ओम साहू ने 27 अक्टूबर को हसौद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू की गई।

कोसीर गांव में दबिश देकर दो आरोपी गिरफ्तार

हसौद पुलिस की टीम ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम कोसीर में दबिश दी। पूछताछ के बाद पुलिस ने नरेश कुमार आदित्य (36) और संजय आदित्य (30), दोनों निवासी कहरापारा, ग्राम कोसीर, को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि संजय आदित्य के घर में रखे कलर प्रिंटर की मदद से चार-पांच दिन पहले 100 और 500 रुपए के करीब 80 नकली नोट छापे गए थे। इनमें से कुछ नोट बाजार में चलाने के इरादे से दोनों हसौद पहुंचे थे, लेकिन दुकानदार की सतर्कता के चलते उनकी कोशिश नाकाम हो गई।

नोट छापने की सामग्री और एक्टिवा जब्त

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 100 और 500 रुपए के कुल 79 नकली नोट जब्त किए। इसके अलावा कलर प्रिंटर, स्केल, कटर, गोंद, हरे रंग का चमकीला टेप, ए-4 आकार के फोटो पेपर, नोटों की छपाई के लिए तैयार दो फ्रेम और अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने एक्टिवा स्कूटी क्रमांक सीजी 13 एजेड 9089 को भी जब्त किया है।

न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए आरोपी

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 178, 179, 180, 181 और 3(5) के तहत कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों को 28 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और नकली नोटों की छपाई तथा उनके संभावित इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

60 रुपये की सब्जी, 500 का नकली नोट! कर्ज में डूबे दंपती ने मिलकर छाप डाले लाखों के नकली नोट, बाजारों में सब्जी विक्रेताओं को बनाया निशाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल