दर्दनाक घटना: एक कमरे में मिले मां और दो बच्चों के शव, त्योहार पर गांव में पसरा मातम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह घर के एक कमरे में तीनों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में 28 वर्षीय महिला और उसके 10 तथा 5 साल के दो मासूम बेटे शामिल हैं।

प्रारंभिक जांच में तीनों की मौत जहर सेवन से होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद और पति की दूसरी शादी से महिला के तनाव में रहने की बात भी सामने आई है। मृतकों की पहचान युक्ति मानिकपुरी (28 वर्ष), उसके बेटे चिरंजीव मानिकपुरी (10) और दिव्यांश मानिकपुरी (5) के रूप में हुई है। मामला बलौदाबाजार जिले के गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र का है।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

जानकारी के अनुसार, ग्राम सुकली में 20 नवंबर की सुबह करीब 4 बजे महिला युक्ति मानिकपुरी और उसके दोनों बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। तीनों बेहोशी की हालत में थे। इसके बाद 112 की मदद से परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गिरौदपुरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पति से विवाद और दूसरी शादी से तनाव की बात आई सामने

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युक्ति मानिकपुरी का अपने पति संजय मानिकपुरी के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि पति की दूसरी शादी के बाद से महिला मानसिक तनाव में थी। फिलहाल इस पारिवारिक विवाद को घटना की संभावित वजह के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

महिला के ससुर की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पंचनामा कार्रवाई के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तीनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

एक ही परिवार के तीन सदस्यों, खासकर दो मासूम बच्चों की इस तरह मौत से ग्राम सुकली में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

धनतेरस पर पलभर में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार! ट्रक की टक्कर से पिता और दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल