2 हजार रुपए के लालच में महिला की हत्या, पति-पत्नी और दोस्त गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– महज 2 हजार रुपए के लालच ने तीन लोगों ने महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। घर में गाय चराने वाले चरवाहे ने अपनी पत्नी और दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। हत्या के दौरान महिला के हाथ-पैर पकड़कर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया और नायलॉन रस्सी से गला घोंटकर उसकी जान ले ली गई। वारदात के बाद घर में रखे 2 हजार रुपए लेकर तीनों फरार हो गए। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र का है।

सुबह चारपाई पर मिली बुजुर्ग की लाश

जानकारी के अनुसार कोरबी चौकी क्षेत्र के ग्राम लाद में भगमतिया बाई (70) सड़क किनारे बने अपने मकान में अकेली रहती थीं। उनका बेटा बबलू मरकाम और बहू पास ही दूसरे मकान में रहते थे।

19 नवंबर की रात भगमतिया बाई घर में सो रही थीं। अगले दिन 20 नवंबर की सुबह बहू रोज की तरह उनके घर पहुंची। दरवाजा खुला देखकर अंदर गई तो भगमतिया बाई चारपाई पर मृत पड़ी थीं। उनके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और गले में नायलॉन की रस्सी बंधी थी। यह दृश्य देखकर बहू घबरा गई और शोर मचाने लगी। आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

रुपए के लालच में बनाई हत्या की योजना

सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड भी बुलाया गया। खोजी कुत्ता घटनास्थल से बाघा गांव के तालाब तक पहुंचा, लेकिन बारिश के चलते आगे सुराग नहीं मिल सका।

जांच के दौरान पुलिस को मृतका के यहां गाय चराने वाले इंद्रपाल अगरिया (43) पर संदेह हुआ। पूछताछ में उसने अपनी पत्नी राजकुमारी अगरिया (33) और दोस्त देव कुमार मरकाम (26) के साथ मिलकर हत्या करना कबूल कर लिया।

पुलिस के अनुसार, इंद्रपाल काम से कोरबा गया था। लौटते समय बस में पुराने परिचित देव कुमार से मुलाकात हुई। वह उसे शराब पिलाने के बहाने अपने घर गोजापुर ले आया। वहां तीनों ने शराब पी। शाम को भगमतिया बाई के घर गाय-बैल चराने के पैसे लेने पहुंचे, जहां महिला ने उन्हें 500 रुपए दिए। इसके बाद तीनों वहीं बैठकर शराब पीने लगे। इसी दौरान घर में रखी पेटी में पैसों पर उनकी नजर पड़ी और चोरी की योजना बना ली।

सोते समय दबोचा, मुंह में कपड़ा ठूंसकर घोंटा गला

योजना के अनुसार, रात में तीनों फिर बुजुर्ग महिला के घर पहुंचे। देव कुमार को घर के बाहर निगरानी के लिए खड़ा कर दिया गया, जबकि इंद्रपाल और उसकी पत्नी राजकुमारी अंदर घुसे। भगमतिया बाई सो रही थीं। इंद्रपाल ने उनके हाथ पकड़ लिए और राजकुमारी ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर पैर पकड़ लिए। इसके बाद दोनों ने घर में रखी पीले रंग की नायलॉन रस्सी से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद पेटी और बैग में रखे 2 हजार रुपए निकालकर तीनों ने आपस में बांट लिए और अपने-अपने घर चले गए।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल

फिलहाल पुलिस ने इंद्रपाल अगरिया, उसकी पत्नी राजकुमारी अगरिया और दोस्त देव कुमार मरकाम को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को 22 नवंबर को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

छुरा ब्रेकिंग: शारीरिक संबंध से इनकार पर महिला की हत्या, बीयर बोतल से सिर पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल