आधी रात विवाहित महिला के घर पहुंचे भाजपा नेता! 4 घंटे बाद निकले तो पति ने घेरा, CCTV वीडियो वायरल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– भाजपा नेता पर एक विवाहित महिला के घर देर रात पहुंचने और उसके साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने के आरोप लगे हैं। महिला के पति ने कोतवाली थाने में शिकायत देकर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता का दावा है कि पार्षद करीब चार घंटे तक घर के अंदर रहे और बाहर निकलते ही पति व उसके भाई ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान भाजपा नेता के साथ मारपीट भी की गई है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

रात 10.30 बजे घर पहुंचने का आरोप, चार घंटे बाद निकले!

घटना सूरजपुर नगर पालिका क्षेत्र की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मुकेश गर्ग रात करीब 10.30 बजे उसकी पत्नी के घर पहुंचे थे। उस समय घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पति का दावा है कि घर के भीतर से संदिग्ध आवाजें सुनाई देने पर उसने बाहर से दरवाजा लॉक कर दिया और आसपास के लोगों को बुलाने के साथ पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस, लेकिन नहीं खुला दरवाजा

बताया जा रहा है कि सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन दरवाजा नहीं खुलवा सकी। इसके बाद पुलिस वहां से लौट गई। करीब चार घंटे बाद जब पार्षद घर से बाहर निकले तो वहां मौजूद पति और उसके भाई ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई। हालांकि, पार्षद किसी तरह वहां से निकलने में सफल रहे।

सीसीटीवी वीडियो वायरल

घटनाक्रम से जुड़ा CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें एक व्यक्ति घर से बाहर निकलते और चेहरा छिपाते हुए जाता दिखाई दे रहा है। हालांकि, वायरल फुटेज में दिख रहे व्यक्ति की पहचान और वीडियो की वास्तविकता की पुलिस या प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पति-पत्नी के बीच पहले से विवाद

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि उसका अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच पार्षद के देर रात घर पहुंचने की घटना ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। फिलहाल महिला के पति ने निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रेमी से मिलने पहुंची नवविवाहिता पकड़ी गई, रातभर पंचायत के बाद सुबह मंदिर में कराई शादी; पहले पति का सिंदूर धुलवाया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल